कोन है राधिका गुप्ता (radhika gupta), शार्क टैंक इंडिया 3 में करेंगी जज का पैनल ज्वाइन-

कोन है राधिका गुप्ता (radhika gupta), शार्क टैंक इंडिया 3 में करेंगी जज का पैनल ज्वाइन-
radhika gupta

आइये जानते है इंडिया की सबसे यंग CEO राधिका गुप्ता (radhika gupta) के बारे में, शार्क टैंक इंडिया 3 में करेंगी जज का पैनल ज्वाइन –

राधिका गुप्ता (radhika gupta) भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंडों में से एक एडलवाइस म्यूचुअल फंड की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। राधिका गुप्ता (radhika gupta) का जन्म 1983 में पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन जब उनका जन्म हुआ तो परिवार में खुशी और निराशा दोनों थी क्योंकि जन्म के समय से ही उनकी हालत ठीक नहीं थीं। जन्म के दौरान राधिका की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी, जिससे उनकी गर्दन टेढ़ी हो गयी थी। इसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों और कष्टों का सामना करना पडा। जब उन्हें स्कूल में भर्ती कराया गया तो वहा उन्हें बहूत ही ज्यादा परेशान किया गया। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुकी और दुनिया को दिखा दिया कि चाहे कितने भी मुश्किल हालात हो वो कभी भी हार नही मानेगी। राधिका गुप्ता (radhika gupta) के पिता एक भारतीय विदेश सेवा में अधिकारी थे इस वजह से वह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान, दिल्ली, नाइजीरिया और न्यूयॉर्क सहित कई स्थानों पर रही हैं।

राधिका गुप्ता (radhika gupta) के पास कम्प्युटर विज्ञान और अर्थशास्त्र में दोहरी डिग्री है –

radhika gupta
                                                       radhika gupta

राधिका गुप्ता (radhika gupta) पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में जेरोम फिशर प्रोग्राम की पूर्व छात्रा हैं, जहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस और इकोनॉमिक्स में दोहरी डिग्री प्राप्त की।

राधिका गुप्ता (radhika gupta) को जॉब में मिले अनगिनत रिजेक्शन –

राधिका गुप्ता (radhika gupta) को अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । 22 साल की उम्र में वह लगातार रिजेक्शन मिलने के कारण आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी थी। जब उन्हें सातवीं नौकरी से खारिज कर दिया गया, तो उन्होंने खिड़की से बाहर देखा और कहा की मुझे अब ऐसी जिन्दगी नहीं जीनी मैं कूदके मरने जा रही हूं।

Read More :-

जानिए विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों का साल 2023 (year 2023) में कैसा रहा हाल ?

2023 में भारत (bharat) की शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाएं।

पूर्व मॉडल दिव्या (divya pahuja) पहुजा की गुरुग्राम होटल में हुई हत्या जानिये कैसे..?

राधिका गुप्ता (radhika gupta) को मनोरोग वार्ड में भर्ती करना पड़ा –

राधिका गुप्ता (radhika gupta) की मानसिक स्थिति को देखते हुए राधिका को एक मनोरोग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें अवसादग्रस्त बताया। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने राधिका को मनोवैज्ञानिक वार्ड छोड़ने की इजाज़त सिर्फ इसलिए दी क्योंकि राधिका गुप्ता ने कहा की मुझे एक नौकरी के लिए इंटरव्यू देना है यह मेरा एकमात्र मौका है। उस दिन राधिका मैकिन्से में नौकरी पाने में कामयाब रही।

संघर्ष से इंडिया की सबसे यंग CEO बनने तक का सफ़र –

radhika gupta
                                               radhika gupta

राधिका गुप्ता (radhika gupta) को स्कूल के दौरान कई लोगों की आलोचना का सामना करना पडा यहां तक ​​कि कॉलेज उनको कोई भी दोस्त तक नहीं बनाना चाहता था। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और लगन से उनके सारे सपने सच हो गए। 2005 में मैकिन्से नाम की एक कंपनी में ज्वाइन करने से पहले भी उन्हें कई आलोचनाओ का सामना करना पडा था। इन सबके बाद उन्होंने सभी आलोचनाओ को अपने मन से निकालकर अपने काम पर फोकस करना शुरू किया। और फिर वह धीरे धीरे अपनी मेहनत से कामयाबी की सीढियाँ चढ़ती गई।

स्कूल से लेकर वर्क प्लेस तक जिस लड़की का लोग गर्दन टेढ़ी होने की वजह से मजाक बनाया करते थे। आज वह लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। राधिका गुप्ता (radhika gupta) अब एडलवाइज ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी की सीईओ हैं उन्होंने मीडिया को बताया की उनके पिता के एक राजनायक होने के चलते उन्हें पाकिस्तान सहित कई अलग अलग देशो में रहना पड़ा, हर जगह लोग उनका बहुत मजाक उडाया करते थे जिसके चलते वह परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।

शार्क टैंक इंडिया सीजन में शामिल हुए कई नए जज –

शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 में राधिका गुप्ता (radhika gupta) के अलावा कई नए जज शामिल हुए। इसमें OYO रूम्स के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल, इनशॉर्ट्स के संस्थापक और सीईओ अज़हर इकबाल और ज़ोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल का नाम शामिल है। एको जनरल इंश्योरेंस के सीईओ वरुण दुआ और फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला भी इस साल शार्क टैंक इंडिया के नए जजों के पैनल का हिस्सा बने। इनके अलावा boAt के संस्थापक और सीईओ अमन गुप्ता, कार देखो के संस्थापक और सीईओ अमन जैन, एम क्योर की एमडी नमिता थापर, शुगर कॉस्मेटिक्स की संस्थापक और सीईओ विनीता थापर और shadi.com के संस्थापक अनुपम मित्तल भी सीजन में शामिल हुए

राधिका गुप्ता (radhika gupta) ने शो से जुड़ने के बाद कहीं यह बात –

शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीज़न में भाग लेने के बाद राधिका गुप्ता (radhika gupta) ने एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी खुशी व्यक्त की। साथ ही कहा की मैं कई अन्य कंपनियों में भी निवेश कर रही हूं जो भारत के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही हैं। मैं उन लोगों के उत्साह को प्रेरित करने के लिए सब कुछ करना चाहती हूं जो भारत के भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं। यही बात उन्हें सबसे अलग बनती है ।

सभी प्रकार की सरकारी योजना की जानकारी-sarkariyojnaye

ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल्स पढने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ apnatonk.com पर !

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *