अग्रसेन महाराज की झांकी सजाकर धूमधाम से मनाई जयंती।

अग्रसेन महाराज की झांकी सजाकर धूमधाम से मनाई जयंती।

अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन महाराज(Agrasen Maharaj)की मनाई जन्म जयंती।

बनेठा (न्यूज़ अपना टोंक) :- टोंक जिले के उनियारा उपखंड के बनेठा कस्बे में स्थित निर्मल कुंज परिसर में महाराज अग्रसेन (Agrasen Maharaj) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष तेजमल अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन व आरती की। समाजसेवी लोकेश जैन अग्रवाल एवं सुशील जैन ने महाराज अग्रसेन के जीवन के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

contents

भगवान अग्रसेन महाराज जयंती पर निकाली शोभायात्रा।

देर शाम तक चले कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता हुई। साथ ही डांडिया नृत्य का कार्यक्रम अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित किया गया।इस मौके पर समाज के ललित जैन, मनोज जैन, चेतन अग्रवाल, राजेन्द्र मेहंदीवाल, महावीर प्रसाद सहित समाज के कई गणमान्य लोग एवं महिलाएं मौजूद थी।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

 

 

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *