पंचकूला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया।

दशहरे के मौके पर पंचकूला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला (Ravana’s effigy) बनाया गया।
पंचकूला (न्यूज़ अपना टोंक) – दशहरे के मौके पर पंचकूला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला (Ravana’s effigy) में बनाया गया, इस रावण के पुतले को बनाने में 3 महीने का समय लगा है इसकी ऊंचाई 171 फीट है और इस पुतले को बनाने में 18 लाख रुपए का खर्च आया है।
contents
नगरपालिका मंडल निवाई दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
हर साल दशहरे के मौके पर यहाँ कुछ प्रतियोगिताएं भी की जाती है जिसमें से एक प्रतियोगिता सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाने की होती हैं, इस साल देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला (Ravana’s effigy) पंचकूला में बनाया गया है इस पुतले की कुल ऊंचाई 171 फीट है और यह पुतला देशभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है आज इस पुतले को दशहरे के मौके पर जलाया जाएगा।
पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम होगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, पंचकूला के श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org