णमोकार महामंत्र की महिमा लघु नाटिका का हुआ मंचन।

निवाई(न्यूज़ अपना टोंक)जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में बिचला जैन मंदिर के शांतिनाथ भवन में पर्युषण महापर्व के दौरान जिनवाणी महिला मण्डल द्वारा Namokar Mahamantra की महिमा नाटिका का मंचन किया गया। चातुर्मास कमेटी के प्रचार-प्रसार संयोजक विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी, जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा एवं समाजसेवी सन्मति चंवरिया ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के चित्र का लोकार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया।
contents

इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी ने कहा कि हमें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास करने एवं परिवार, समाज, राष्ट्र व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित बनाने के लिए संगठन की परम आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हर समय भगवान की भक्ति में अपना समय व्यतीत करना चाहिए। जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा ने णमोकार महामंत्र की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस महामंत्र में पांच पद हैं जिनमें परम पद से सुशोभित त्रैलोक्य पूज्य पांच दिव्यात्माओं को नमस्कार किया गया है।
कोटि गुणा उपकारी Namokar Mahamantra भी जन जन का कल्याणक है सभी के भाग्य का विधाता है।पापों का शामक है। दुख निवारक है और सबसे बड़ी विशेषता तो यह है कि इसकी रचना किसी के द्वारा नहीं हुई स्वत: सिद्ध है।कार्यक्रम की शुरुआत में बाल कलाकार बेबी आर्य सोगानी ने मंगलाचरण किया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू लटुरिया ने किया। लघु नाटिका कार्यक्रम में संगीता जैन संघी ने राजा का, टीना जैन ने सेठानी जिनदत्ता का, रानी बनी सरोज जैन ने,पाटनी ने भव्य किरदार निभाया। इस अवसर पर पुनित संघी, प्रेमचंद सोगानी, यश संघी, महेंद्र संघी, अशोक बिलाला, महेंद्र चंवरिया , राजेश गिन्दोडी़, हुकमचंद जैन, राकेश संघ,सुशील गिन्दोडी सहित कई लोग मौजूद थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org