विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रपाल मीणा ने भरा नामांकन।

विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रपाल मीणा ने भरा नामांकन।
विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रपाल मीणा

जमवारामगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) महेंद्रपाल मीणा ने भरा नामांकन, उमडा जनसैलाब।

जमवारामगढ़ (न्यूज़ अपना टोंक) – भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) महेंद्रपाल मीणा ने भरा नामांकन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उप नेता प्रतिपक्ष आमेर भाजपा प्रत्याशी सतीश पुनिया पुर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा नगर निगम सौम्या गुर्जर जिला प्रमुख राम चोपड़ा ने किया नामांकन सभा को सम्बोधित।

सब कुछ भूलकर मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प ले और प्रदेश में कमल का फूल खिलाएं – उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया
प्रदेश के विकास और महिलाओं के सम्मान के लिए राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाएं – सौम्या गुर्जर जिला प्रमुख राम चोपड़ा

BJP candidate
भाजपा प्रत्याशी महेंद्रपाल मीणा ने भरा नामांकन।

जमवारामगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) ने आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन भरा। इससे पूर्व एक विशाल नामांकन सभा का आयोजन किया गया, जिसे उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया जिला प्रमुख राम चोपड़ा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा बिरदी चंद शर्मा इस दौरान बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More – विधानसभा चुनाव 2023,निवाई-पीपलू सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए रैली निकाली।

नमांकन सभा को संबोधित करते सतीश पूनिया ने कहा कि देश में जहां भी भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, अपराधियों को संक्षण है वहां कांग्रेस है, 2014 तक जब ये सरकार में थे तो 12 करोड़ के घोटाले किए थे। मोदी जी के आने के बाद देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा पहले जिस राजस्थान का उदाहरण पूरे देश में दिया जाता था वहां पर कानून व्यवस्था ध्वस्त और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है, आमजन और महिलाएं असुरक्षित है, अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, गरीबों का शोषण हो रहा है और युवाओं के भविष्य को अंधकार में झोंका जा रहा है। राजस्थान के सम्मान के लिए उन्होंने सब कुछ भूल कर मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प लेने और प्रदेश में कमल का फूल खिलाने की बात कही।

जितेन्द्र शर्मा ने नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने आपके बीच थ्री इन वन केंडिडेट चुनकर भेजा है जो जमवारामगढ़ जनता, भारतीय भारतीय जनता पार्टी को भी समर्पित है। महेंद्र पाल मीणा को बहुमुखी अनुभव है। रमा चोपड़ा ने राजस्थान के विकास महिला, किसान, युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का अहवान किया।
जमवारामगढ़ भाजपा नेता भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) महेंद्र पाल मीणा ने नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की पिछले 20 साल से जमवारामगढ़ की जनता के बीच में रखकर सेवा की जमवारामगढ़ विकास के नाम पर खानापूर्ति झूठे आश्वासन झूठी घोषणाएं करके जनता को गुमराह किया है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के साथ जमवारामगढ़ को सबसे शानदार विधानसभा बनाने का संकल्प लिया है।

Read More – अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से भरा नामांकन।

BJP candidate

उन्होंने कहा लोकतंत्र में जब दोनो पहिए बराबर काम करते है तब ही पूरी तरह विकास हो पाता है। प्रदेश की जनता ने 25 के 25 सांसद लोकसभा में भेजकर मोदी जी को मजबूती दी तो मोदी सरकार ने जो कहा वो किया लेकिन पिछले पांच सालों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिस प्रकार खिलाफत की वह सभी जानते है। पांच साल कांग्रेस ने जनता की नहीं सिर्फ कुर्सी की चिंता की। पिछले पांच सालों में राजस्थान में 35 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ, 7 हजार 700 महिलाओं की हत्या हुई, कन्हैयालाल की गर्दन काटकर वीडियो बनाया गया, सरकारी कार्यालयों में सोना और पैसा मिला, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के चलते जनता को पीने का पानी नहीं मिला, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, किसानों का ऋण माफ नही हुआ, प्रदेश की जनता ने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया। प्रदेश की जनता ने 25 नवंबर को वोट की चोट से प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फैकने का मन बना लिया है।

नामांकन रैली में जन सैलाब उमडा –
इसके बाद हजारों की सख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जमवारामगढ़ भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) महेंद्र पाल मीणा रैली के रूप में निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नामांकन दाखिल करने पहुंचे। रैली में आतिषबाजी लोगों के लिए आकर्षण रही। वहीं जेसीबी से युवाओं ने रैली पर फुलों की बारिष की। वहां नामांकन दाखिक किया। नामांकन रैली में हजारों की तादात में लोग मिल हुए। जनसभा को लोग नाचते गाते निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *