पर्युषण पर्व का हुआ समापन,भगवान पाश्र्वनाथ का सामूहिक कलशाभिषेक मे उमडे श्रद्धालु।

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं अकम्प सागर महाराज के सानिध्य में दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर एवं दिगम्बर जैन बिचला मंदिर में सामूहिक कलशाभिषेक (Mass Kalashabhishek) का आयोजन किया।
निवाई मे बडा जैन मंदिर एवं बिचला जैन मंदिर में तपस्वियों का हुआ सम्मान।
निवाई-(न्यूज़ अपना टोंक)-सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं अकम्प सागर महाराज के सानिध्य में दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर एवं दिगम्बर जैन बिचला मंदिर में सामूहिक कलशाभिषेक (Mass Kalashabhishek) का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि बडा़ जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पाश्र्वनाथ को पालकी मे विराजमान कर भजन कीर्तन के साथ कलशाभिषेक प्रांगण पर लाया गया जहां भगवान पाश्र्वनाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। जौंला ने बताया कि कलशाभिषेक से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान पाश्र्वनाथ की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित किया
contents
मुनि शुद्ध सागर महाराज के महापारणा महोत्सव मनाया।
इस दौरान भगवान पाश्र्वनाथ का जयधोष के साथ सामूहिक कलशाभिषेक किया गया जिसमें भगवान की माला पहनने का सोभाग्य निर्मल कुमार, राजेश कुमार जैन झांझरी को मिला। उन्होंने बताया कि बडा़ जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में पर्युषण पर्व मे दशलक्षण एवं रत्नत्रय धारण करने वाले तपस्वियों पुनित संघी, हितेश छाबडा, पदमचंद जैन, शिमला जैन, रश्मि जैन, शोभा जैन, स्वाति जैन, खुशी जैन, प्रणव जैन, डॉ. राहुल जैन, स्वाति चंवरिया, मुकेश बनेठा, राधा जैन, रिया जैन, सोनाक्षी जैन सहित कई तपस्वी का विनोद जैन, महेन्द्र चंवरिया, मनोज पाटनी, सुनील भाणजा, राजेन्द्र जैन, राजेश गिन्दोडी,़ नेमीचंद गंगवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसी प्रकार बिचला जैन मंदिर में भी जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में सामूहिक कलशाभिषेक किया गया एवं अशोक कटारिया, महावीरप्रसाद पराणा, हेमचंद संघी, त्रिलोक सिरस, सुरेन्द्र टोंग्या, महावीर छाबड,ा विष्णु बोहरा, महावीर माधोराजपुरा सहित मंदिर कमेटी ने तपस्वियों का सम्मान किया। इसी प्रकार गांव रजवास, झिलाय, बनस्थली मे भी पर्युषण पर्व की समाप्ति पर कलशाभिषेक किया गया।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org