आज का राशिफल,13 नवम्बर 2023।

राशिफल (न्यूज़ अपना टोंक) – आज का राशिफल (
, जानें सभी राशियों का हाल।मेष – आज सप्ताह के प्रारंभ में मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नजदीक की यात्रा भी हो सकती हैं। व कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आ सकते हैं । अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ – आपको सुख में कमी महसूस हो सकती हैं। आपका कहीं रुका हुआ धन प्राप्ति का योग है, व मध्य सप्ताह में कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता हैं जिसके कारण धन का व्यय होगा, और सप्ताहांत में कोई सुखद समाचार प्राप्ति की संभावना हो सकती है।
मिथुन – आपके सप्ताह का प्रारंभ बड़े ही हर्ष के साथ हो सकता हैं। पराक्रम में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा, वही सप्ताह मध्य में रुका हुआ धन प्राप्ति का योग बन रहा है। व यात्रा का योग बन सकता है। जिससे मौज शौक में समय व्यतीत कर सकते हैं।
कर्क – आपका प्रारंभ में भाग्यशाली योग बन रहा है, जिससे अचानक कोई धन प्राप्ति हो सकती हैं। वक्रीय शुक्र के कारण सुख में कमी महसूस करोगे, धन लाभ की स्थिति बनेगी जिससे मन में प्रफुल्लता का भाव होंगा। कार्यक्षेत्र में भी वर्चस्व स्थापित हो सकता हैं।
Read More – आज का राशिफल,11 नवम्बर 2023।
सिंह – आप सप्ताह के प्रारंभ में असीमित धन के खर्च की संभावना बनती है, सूर्य का गोचर स्वभाव में कुछ गर्मी महसूस करा सकता हैं अपने ईगो के कारण मित्रों से अनबन हो सकती है,आपको धन लाभ हो सकता है। व वाहन चलाने में सावधानी रखें।
कन्या – आप सप्ताह के प्रारंम्भ में जीवन साथी के साथ मौज मस्ती से समय व्यतीत कर सकते हो, व सप्ताह के मध्य में सूर्य का गोचर बदलने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है परन्तु कुटुंब के सदस्यों से आप मेल मुलाकात में समय व्यतीत करोगे।
Read More – बीवी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए, तो कर दी हत्या।
तुला – आपको सप्ताह के प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं। स्वास्थ्य की अनदेखी कतई न करें, व उच्च सप्ताह मध्य में धन लाभ होने की पूरी संभावना हो सकती है। अधिकारियों के साथ सम्बंध मधुर होंगा और दूर की यात्रा का योग बन सकता हैं।
वृश्चिक – आपको सप्ताह के प्रारंभ में भाग्य की उन्नति होने से मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी। सहकर्मियों का सप्ताह मध्य में सूर्य का गोचर बदलने से माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सप्ताहांत में वाहन चलाने में सावधानी रखना जरूरी है। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता हैं।
धनु – आप सप्ताह के प्रारंभ में जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हो। सप्ताह मध्य में मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं, आपका समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो आप पर कोई जुर्माना लगाया जा सकता है।
Read More – आभूषण की दुकान से सोने के आभूषणों का डिब्बा किया चोरी।
मकर – आप प्रेमी अथवा जीवनसाथी के साथ मौज- मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं। सप्ताहांत में सिर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। आप वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिजनों से सम्बंध बिगड़ सकते हैं।
कुंभ – आपको किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में मेहमानों की आवाजाही होने से खर्चे बढ़ने से मन में अशान्ति रहेगी। सप्ताहांत में प्रेम प्रसंगों में सफलता प्राप्त होगी। व अविवाहित जातकों के विवाह संबंध तय हो सकते हैं।
मीन – आपके परिवार में हर्ष और प्रसन्नता का माहौल हो सकता हैं। सप्ताह मध्य में सूर्य का गोचर बदलने से स्वास्थ्य में कुछ समस्या महसूस हो सकती हैं। गर्दन अथवा कमर में दर्द हो सकता है। आपकी मित्रो से मुलाकात हो सकती है।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org