आज का राशिफल, 20 नवम्बर 2023।

आज का राशिफल, 20 नवम्बर 2023।

आज का राशिफल (Todays Horoscope) 20 नवम्बर 2023 जानें सभी राशियों का हाल।

राशिफल (न्यूज़ अपना टोंक) – आज का राशिफल (Todays Horoscope) जानें सभी राशियों का हाल।

मेष – दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दिन की शुरूआत आलस्य व चिंताओं के साथ होगी। मन खिन्न रहेगा, मध्यान बाद मन की निराशा आशा में बदल जाएगी। समस्याओं का समाधान होगा।

मिथुन – शांति भरा दिन रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा।

सिंह – नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा राजनीति के शिकार हो सकतें है, अतः अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे।

तुला – धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की संभावना, सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे।

Read More – आज का राशिफल,19 नवम्बर 2023।

धनु – धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ – परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। यात्राओं का योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा, अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें।

वृष – निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें। साथी से तकरार संभव है। जीवनसाथी को सम्मान दें। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है।

कर्क – घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। प्रियजनों से मुलाकात होगी। व्यापार में नई योजनाऐं पूर्ण होंगी। बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या – दिन दोस्तों के साथ व्यतीत होगा, जिससे माता को परेशानी हो सकती है। समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार को समय दें। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

वृश्चिक – व्यापार में अस्थिरता की संभावना है। आय से अधिक व्यय मन को खिन्न करेगा। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा।

मकर – परिवारजन माता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। चिकित्सकीय राय अवश्य प्राप्त करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें।

मीन – परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।

Spread the love
Vishnu Prajapat

Vishnu Prajapat

Reporter & Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 7231004293

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *