आज का राशिफल,19 नवम्बर 2023।

राशिफल (न्यूज़ अपना टोंक) – आज का राशिफल (Todays Horoscope) जानें सभी राशियों का हाल।
मेष – शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पूरा सप्ताह धर्म कर्म में व्यतीत करेंगे। सप्ताह के मध्य वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सप्ताहांत में परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। मेहमानों की आवाजाही भी बनी रहेगी बहनों से मुलाकात होगी।
वृषभ – सप्ताह के आरंभ में ही धन की प्राप्ति होगी। सर्दी की समस्या परेशान कर सकती है। माताजी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। सप्ताहांत में मानसिक तनाव से बचें। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
मिथुन – मध्य में पराक्रम में वृद्धि होगी। मेहमानों का आवागमन रहेगा। सप्ताहांत में धन का व्यय होगा। कोई धार्मिक कार्य भी कर सकते हैं, जिससे ईश्वर पर विश्वास ज्यादा बढ़ेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्ति का भी योग है।
कर्क – सप्ताह के प्रारंभ में चतुर्थ चंद्रमा मन में अशान्ति और विचलन देगा। किसी महिला अधिकारी से अनबन हो सकती है। सप्ताहांत में कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का मन बनेगा माताजी से सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। समुद्री यात्रा भी कर सकते हैं।
Read More – आज का राशिफल,18 नवम्बर 2023।
सिंह – सप्ताह के प्रारंभ में ही पराक्रम में वृद्धि होने से पूरे सप्ताह मन में उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छाती में कफ जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। काफी समय से अटका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है।
कन्या – पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। वाणी में मधुरता रहने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जिससे मन को सुख प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होने से मन मे प्रसन्नता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ प्रसन्नता से समय व्यतीत करेंगे।
तुला – सप्ताह के प्रारंभ में किसी धार्मिक कार्य के सम्मिलित होने का योग बन रहा है। जिसके कारण धन का व्यय भी होगा। परन्तु मन में पूर्ण सन्तुष्टि का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
वृश्चिक – सप्ताह का प्रारम्भ मित्रों से मुलाकात के साथ होगा। जिससे मन में प्रसन्नता का भाव बढ़ेगा। मध्य सप्ताह में घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से धन का व्यय होगा। मेहमानों का आवागमन रहेगा। मन में कुछ चिंता का भाव रहेगा।
Read More – शराब पीकर बड़ा भाई मां को मारता, छोटे भाई ने लगा दिया ठिकाने।