सीन्दरा मे मतदाता जागरूकता स्वीप गतिविधियों का आयोजन।

सीन्दरा मे मतदाता जागरूकता स्वीप गतिविधियों का आयोजन।

राजकीय  विद्यालय सीन्दरा मे विधानसभा चुनाव 2023 मतदाता जागरूकता (Voter Awareness) हेतु  स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

दीवार सज्जा भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का हुआ आयोजन।

निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीन्दरा मे विधानसभा आम चुनाव 2023 मतदाता जागरूकता (Voter Awareness) हेतु रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य कृतिका शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालय की छात्राओं द्वारा दीवार सज्जा भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम प्रभारी सम्पति मीणा के मार्गदर्शन मे सभी छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ व सी विजिल एप्प की जानकारी दी गई। सभी बच्चों को मतदान जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया।

Read More – राजस्थान विधानसभा चुनाव, आखिरी दिन नामांकन दाखिल।

बच्चों ने अभिभावकों को मतदान करने के लिए पाती लिखी तथा गांव मे मतदाता जागरूकता (Voter Awareness) रैली निकाली गई तथा अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदान के समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा के लिए ग्रामीणों को रैली के माध्यम से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृतिका शर्मा, अनुसुईया शर्मा, बद्रीलाल बैरवा, मोनिका सोनी, सम्पति मीणा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, देवालाल गुर्जर, देवनारायण गुर्जर, रेखा बाई, मीरा वर्मा, देवराज  ठागरिया, कुलदीप जांगिड मौजूद रहे।

Read More – पीएम विश्वकर्मा योजना 2023

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023

Spread the love
Vishnu Prajapat

Vishnu Prajapat

Reporter & Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 7231004293

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *