राशन डीलरों की देशव्यापी हड़ताल।

जयपुर (न्यूज़ अपना टोंक) – राशन डीलर्स ने अपनी मांगों को लेकर 1 जनवरी 2024 से देश भर में हड़ताल (Strike) पर जाने की घोषणा की है। 1 जनवरी से लगभग 5 लाख से अधिक राशन डीलर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। व यह जानकारी पत्र जारी कर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर बासु ने दी। हड़ताल का निर्णय दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कमेटी की बैठक में लिया गया।
Read More – बेटों की पिटाई करने पर पति ने डांटा, पत्नी ने कर ली आत्महत्या।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डिंपल कुमार शर्मा ने बताया हैं कि राजस्थान के 27,000 राशन डीलर देशव्यापी हड़ताल (Strike) में सम्मिलित हो सकते हैं। 50000 रुपए मिनिमम इनकम गारंटी व राशन डीलरों की व्यवहारियता में सुधार हेतु सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org