गुरमीत कुन्नर का निधन, दिल्ली के एम्स अस्पताल में थे भर्ती।

कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत कुन्नर का निधन (Death),एम्स अस्पताल में हो गया।
जयपुर (न्यूज़ अपना टोंक) – पूर्व मंत्री और कांग्रेस के श्रीकरणपुर से प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन (Death) हो गया है। वे बीमार थे व दिल्ली में भर्ती थे। कुन्नर श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। गुरमीत कुन्नर का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया। उनके परिवार के लोगों ने उनके निधन की पुष्टि की। कुन्नर का निधन होने के कारण अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव भी स्थगित हो जाएगा लेकिन इस पर फैसला चुनाव आयोग करेगा।
Read More – यूपी के फतेहपुर में हत्याकांड दौरान लड़की का शव मिला।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org