मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में मनाई दिवाली।

अशोक गहलोत ने रोशनी का पर्व दीपावली (Diwali) जोधपुर में मनाई।
जोधपुर (न्यूज़ अपना टोंक) – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोशनी का पर्व दीपावली (Diwali) अपने गृह जिले जोधपुर में मनाई हैं और इस दौरान उनके स्वागत में जोधपुर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जोधपुर में लोगों ने सड़क के दोनों और खड़े होकर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया हैं। इस पर गहलोत ने सोशल मीडिया पर लोगों का आभार जताया हैं और कहा कि गारंटी वाली दिवाली की सूर्यनगरी में बिखरती चमक उन्होंने कहा जोधपुर को दीपावली की शुभकामनाएं।
Read More – दीपावली त्यौहार को लेकर बाजार में ग्राहकों की लगी भीड़।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिला में कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जनसभा में सहभागिता की हैं। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में पूर्ण मनोयोग एवं समर्पित भाव से संलग्न होने का आह्वान किया है। उन्होंने जोधपुर में दीपावली (Diwali) के शुभ अवसर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भी सहभागिता की हैं और उन्होंने लोगों को दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं हैं। इससे पहले उन्होंने छोटी दिवाली शनिवार रात राजधानी जयपुर में मनाई थी और इस दौरान विद्याधरनगर में एक लाख 56 हजार दीयों के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित किया था ।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org