पीपलू थाने में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का शुभारंभ हुआ।

बजट घोषणा की पालना में पीपलू थाने में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र (Women’s Safety and Advice Center) काशुभारंभ हुआ।
थाने में शुरु हुआ महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र।
पीपलू – (न्यूज़ अपना टोंक) – बजट घोषणा की पालना में पीपलू थाने में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र (Women’s Safety and Advice Center) का सरपंच कविता सैनी, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री रामबिलास सैनी, भाजपा पूर्व मंडल मंत्री भागीरथ व्यास, रामधन चौधरी ने शुभारंभ किया। सरपंच कविता सैनी ने कहा कि महिला परिवार की धुरी है उन्हें स्वयं सशक्त बनना होगा व किसी प्रकार की समस्या होने पर वे केन्द्र की सहायता ले सकती है।
contents
श्री रामकथा रस महोत्सव के दौरान गुरूवार को राम कथा के कई प्रसंग सुनाए।
जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशन में इसका संचालन रणथंभौर सेवा संस्थान नाथद्वारा किया जाएगा। इस केन्द्र पर महिला उत्पीडऩ मामलों में निशुल्क परामर्श मिलेगा। इस दौरान एएसआई जगमोहनसिंह, महिला कांस्टेबल उर्मिला, कौशल्या चौधरी, सुमित चौधरी, विजयराज सिंह चौहान, नीलम जैन, एडवोकेट दिलखुशी शर्मा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे–sarkariyojnaye.org