मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में नारा लेखन स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित।

पीपलू (न्यूज़ अपना टोंक) – मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में स्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं। गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनवाड़ा में स्वीप गतिविधि के तहत नारा लेखन (Slogan Writing) स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने मतदान जागरूकता संबंधी आकर्षक नारे लिखे। प्रधानाचार्य पन्नालाल रेगर ने बताया कि कक्षा 11 की छात्रा मनीषा प्रजापत, कोमल बैरवा, खुशबू बैरवा, कक्षा 9 की अंजली सेन, कक्षा 8 की निशा नायक, कशिश चंदेल, कक्षा 10 की खुशी कुमावत, खुशी चंदेल, अंतिमा शर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
content
सामुहिक विकास संस्थान द्वारा बाल विवाह जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्लोगन स्पर्धा से विद्यार्थियों ने बताया मतदान का महत्व।
वहीं प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान छात्राओं ने पर्दे में छुपती है पहचान, बिन घूंघट करें निष्पक्ष मतदान, पर्दा प्रथा छोडक़र वोट कीजिए, दौडक़र, मतदान करना धर्म है, लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, जो बांटे दारू, साड़ी, नोट उनको कभी न देंगे वोट जैसे आकर्षक स्लोगन लिखें। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान के लिए स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का निर्णय लिया।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org