श्री रामकथा रस महोत्सव के दौरान गुरूवार को राम कथा के कई प्रसंग सुनाए ।

श्री रामकथा रस महोत्सव के दौरान गुरूवार को राम कथा के कई प्रसंग सुनाए ।

विश्व मंगलम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा रस महोत्सव (Shree Ram Katha Ras Mahotsav) के दौरान गुरुवार को विभिन्न मंडलों व देवी देवताओं की वैदिक पूजा अर्चना की गई।

भौतिकता से प्रगति का होता है पतन – मदनमोहन महाराज

निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – विश्व मंगलम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा रस महोत्सव (Shree Ram Katha Ras Mahotsav) के दौरान गुरुवार को विभिन्न मंडलों व देवी देवताओं की वैदिक पूजा अर्चना की गई। विशाल धर्मसभा में संत मदनमोहन महाराज ने कहा कि आनंद को भी आनंद प्रदान करने वाला ही राम है तथा सुंदरता को भी सुंदरता प्रदान करने वाली जानकी होती है। मानव जीवन में चिंता नहीं उत्साह होना चाहिए । संग्रह करना आसन है पंरतु त्याग करना कठिन होता है। भौतिकता से प्रगति का पतन होता है साधना से मानवता विकसित होती है और मानवता से व्यक्ति महान बनता है।

contents

गांधी जयंती पर श्रम दान कर नौनिहालों ने लिया स्वच्छता का संकल्प।

मदनमोहन महाराज ने कहा कि तर्क के तराजू से भक्ति को तोला नहीं जा सकता है। तर्क विचार से आते है और भक्ति मन के भाव से उत्पन्न होती है। नि:स्वार्थ सेवा ही परोपकार है। मानव जीवन में परोपकार का विशेष महत्व है। श्रीराम कथा रस महोत्सव में जानकी की मुंह दिखाई। चारों राजकुमारों का स्वागत, संतों का स्वागत, कैकेयी -दशरथ संवाद, राम वनवास सहित विभिन्न प्रंसगों पर संत मदनमोहन महाराज ने आधात्मिक व वैज्ञानिक आधार पर विस्तार से विवेचना की।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

Spread the love
Avatar

Vimal Jola

विमल जौला निवाई शहर के न्यूज़ रिपोर्टर है। जिनका मुख्य उद्देश्य निवाई तहसील के आस पास की सभी खबरों को जन जन तक पहुंचाना एवं जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अपने आस पास की ख़बरों, लेखों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8104889200, 9251566935

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *