श्री कल्याण पदयात्रा सिरस से डिग्गी धाम के लिए रवाना।

Shree Kalyan Padyatra संघ सिरस के तत्वावधान में बुधवार को पदयात्रा डिग्गी कल्याण के लिए रवाना हुई।
निवाई(न्यूज़ अपना टोंक)-Shree Kalyan Padyatra संघ सिरस के तत्वावधान में बुधवार को पदयात्रा डिग्गी कल्याण के लिए रवाना हुई। पदयात्रा संघ के मोहनलाल गुर्जर, राजाराम सिटी पैलेस ने बताया की पदयात्रा श्री केशवराय मंदिर में ध्वज पूजन के बाद भजन कीर्तन के साथ रवाना हुई। पदयात्रा रवाना होने के दौरान ट्रैक्टर में सजी श्री कल्याण धणी की झांकी की आरती की गई। पदयात्रा गढ़ के सामने से मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए दादू पंथी बालाजी पहुंची।
contents
जलझूलनी एकादशी पर निकाली डोल यात्रा।
इस दौरान कल्याण धणी के भजनों पर श्रद्धाल मंत्र मुग्ध होकर नाचते गाते चल रहे थे। कस्बे में पद यात्रियों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। पदयात्रा बरौनी, जौला,बगड़ी, पीपलू, लावा होते हुए डिग्गी कल्याण के पहुंचेगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच शिवजी राम जाट, मुकेश गोस्वामी, मुकेश माली, अर्जुन गोस्वामी, दिनेश जांगिड़, बुद्धि प्रकाश पारीक,भेरूलाल खंगार,रमाशंकर भारद्वाज, ताराचंद चौधरी, देवेंद्र चौधरी, राजाराम जाट सही अन्य लोग मौजूद थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org