शनि अमावस्या पर हुए धार्मिक अनुष्ठान।

शनि अमावस्या (Shani Amavasya) महोत्सव पर शनिवार को शहर के सभी शनि मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक)-शनि अमावस्या (Shani Amavasya)महोत्सव पर शनिवार को शहर के सभी शनि मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शिवाजी पार्क के बाहर स्थित शनि-शिव हनुमान मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव पर पं. राधेश्याम पुजारी ने भगवान शनिदेव का तेल से अभिषेक किया तथा हनुमानजी और शिव परिवार का पंचामृत से अभिषेक किया। शनि अमावस्या पर सैंकडों श्रद्धालुओं ने सुबह से शाम तक धार्मिक अनुष्ठान, पूजा अर्चना कर भगवान शनिदेव का तेल से अभिषेक किया।
contents
जांगिड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन अब 23 की बजाए 27 नवंबर को होगा।
तत्पश्चात भगवान शनिदेव की फूलों से आकर्षक झांकी सजाई गई। भगवान शनिदेव के भोग लगाकर महाआरती की गई। रात्रि को भजन गायकों द्धारा भजन संध्या में भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org