जयकिशनपुरा विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत।

जयकिशनपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (Self Defense Training) की शुरुआत हुई।
पीपलू (न्यूज़ अपना टोंक)-जयकिशनपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (Self Defense Training) की शुरुआत हुई। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक मोरपाल गुर्जर ने बताया कि विद्यालय में दक्ष प्रशिक्षक निरमा चौधरी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना शुरू किया है। बालिकाओं को 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बालिकाओं को 10 दिवसीय शिविर में पचिंग, किंकिग, गार्ड, गल्र्स डिफेंस तकनीकों के साथ नियमित वार्मअप रनिंग और स्ट्रेचिंग सिखाई जाएगी।
contents
महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं अत्याचारों से बचने की निशुल्क कानूनी सलाह मिलेगी।
सीबीईओ विष्णु शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर तक ब्लॉक के समस्त राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 10 दिवसीय रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा दल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। शिविरों का नियमित राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जाएगा। समस्त पीईईओ अपने क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में शिविरों के सफल संचालन के लिए उत्तरदायी होंगे। निरीक्षण के तहत बालिकाओं को संबलन प्रदान किया जाएगा।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org