गुंसी राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सडक़ दुर्घटना।

गुंसी में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक के बाद एक दो सडक़ दुर्घटना (Road Accident) हुई।
गुंसी (न्यूज़ अपना टोंक) – गुंसी में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पुलिया की ढलान पर रात करीब दस बजे व करीब साढ़े तीन बजे दो सडक़ दुर्घटना (Road Accident) घटित हो गई। एक दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए जबकि दूसरी में कोई घायल नही हुआ। सदर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि सरोवराबाद गोल डूंगरी टोंक निवासी सत्यनारायण सैनी पुत्र शंकर लाल सैनी एवं सत्यनारायण सैनी पुत्र मोहनलाल सैनी पिकअप से शनिवार की रात टोंक से मुहाना मंडी जयपुर में सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे गुंसी पुलिया की ढलान पर उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रोले में पीछे से जा घुसी।
Read More – निवाई विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक ने किया मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org