राम बारात में उमडे श्रद्धालु।

निवाई नगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव को लेकर बुधवार को भव्य राम बारात (Ram Baraat) निकाली गई।
रिपोर्ट – विमल जोला /
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – नगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव को लेकर बुधवार को भव्य राम बारात (Ram Baraat) निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं सैलाब उमड पडा। नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि राम बारात गणगौरी बाजार में स्थित कंकाली माताजी के मंदिर से पूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। राम बारात में चार घोडियों पर भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न घोडी पर सवार होकर चल रहे थे। जिनके दर्शनों के लिए राहगीरों एवं लोगों की भीड लग गई। उन्होंने बताया कि राम बारात में एक बग्गी में सवार होकर विश्वामित्र अपनी मण्डली के साथ चल रहे थे। हनुमानजी भी अपनी वानर सेना के साथ पेदल चल रहे थे।
contents
अधिक से अधिक मतदान करने के लिए महिलाओं को किया जागरूक।

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उतारी आरती।
इस दौरान सैकडों युवक-युवतियां एवं महिला पुरूष डीजे के मधुर भजनों पर जमकर भक्ति नृत्य किया। राम बारात का शहर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करके एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया। राम बारात गणगौरी बाजार होते हुए चौहट्टी बाजार, सर्राफा मार्केट, बिलाला मार्केट, बडा बाजार, पटेल रोड, बस स्टेण्ड होते हुए अहिंसा सर्किल, आदित्य प्लाजा एवं शिवाजी पार्क रोड होते तोरण स्थल नितेश बरवाडा निवास पर पहुंची जहां पर तोरण की रस्म एवं वरमाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसके बाद राम बारात प्रताप स्टेडियम में स्थित रामलीला में शामिल हुई। राम बारात में नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, महावीरप्रसाद पराणा, पार्षद परसराम कुमावत, खेमचन्द चंवरिया, मनोज पाटनी, शिवराज चंवरिया, नितिन छाबडा, विनोद जायसवाल, संजय रेगर, रमेश सैनी, कमलेश किराड, विजय शर्मा, मदनलाल वर्मा, मोला सैन, पृथ्वीराज टाटावत, रामचरण विजय, छत्रधारी शर्मा व राम शर्मा सहित सैकडों महिला पुरूष व पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org