प्रधानमंत्री (Narendra Modi) जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में नौ वर्षो में किए गए कार्य की जानकारी दी

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुकलेट भेट कर तैयारियों में जुटे भाजपा प्रत्याक्षी मास्टर मदन लाल वर्मा
निवाई (अपना टोंक) – प्रधानमंत्री (Narendra Modi) जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में नौ वर्षों में किए गए कार्य को लेकर निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याक्षी मास्टर मदन लाल वर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जिसमें पूर्व मुख्य सचेतक श्री महावीर प्रसाद जी जैन, निवाई के प्रखर उद्योगपति पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा व पार्षद श्री ओम प्रकाश जी गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पार्षद श्री परसराम जी कुमावत, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, निवाई नगरपालिका के अध्यक्ष दिलीप इसरानी एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जी जैन व पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज जी सोनी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लायंस क्लब निवाई के अध्यक्ष हुकुम चंद जी जैन, पार्षद संजय वर्मा, पूर्व सरपंच श्री कैलाश जी विजय, सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूप जी शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आमजन से संपर्क किया एवं माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की बुकलेट भेंट करी।