निवाई जैन समाज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार।

सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई (Niwai Jain community) ने खुशी जाहिर करके राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया है।
निवाई(न्यूज़ अपना टोंक)-राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सुधांशु कासलीवाल को नियुक्त किया है। सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई (Niwai Jain community) ने खुशी जाहिर करके राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया है। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि नवगठित श्रमण संस्कृति बोर्ड का सुधांशु कासलीवाल अध्यक्ष और सदस्य अशोक पाटनी आर के मार्बल व दिनेश खोडानिया को नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जारी कर प्रकाश भाई सिंघवी को उपाध्यक्ष और मनीष मेहता को सदस्य बनाये जाने के आदेश जारी किए हैं।
contents
10 उपवास करने वाले श्रद्धालुओं का जैन समाज द्वारा किया सम्मानित
इस दौरान जैन समाज कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल, मंत्री महावीर प्रसाद पराणा, बड़ा जैन मंदिर अध्यक्ष विनोद पांडया, मंत्री महेन्द्र चंवरिया, विमल पाटनी, पारस पहाड़ी, सुनील भाणजा, पवन बोहरा, मनोज पाटनी, अशोक कटारिया, त्रिलोक सिरस, महावीर प्रसाद पहाड़ी, राजेन्द्र बगड़ी, ओमप्रकाश चंवरिया, गोपाल कठमाणा, मुकेश बनेठा सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org