गांव बारेडा में नेहरू नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने किया श्रमदान।

गांव बारेडा में नेहरू नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने किया श्रमदान।

गांव बारेडा में नेहरू नवयुवक मंडल (Nehru Navyuvak Mandal) के अध्यक्ष विजय सिंह मीणा के नेतृत्व में गांव के मुख्य चौराहे, सडक़ के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर मण्डल के सदस्यों ने श्रमदान किया।

निवाई (न्यूज़ अपना टोंक)-गांव बारेडा में नेहरू नवयुवक मंडल (Nehru Navyuvak Mandal) के अध्यक्ष विजय सिंह मीणा के नेतृत्व में गांव के मुख्य चौराहे, सडक़ के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर मण्डल के सदस्यों ने श्रमदान किया। वार्ड पंच विनोद यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान की 9 वीं वर्षगाठ के अवसर पर एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।

contents

अनंत चतुर्दशी पर जयकारों से गूंजे जिनालय, श्रीजी का हुआ कलशाभिषेक

विनोद यादव ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग की सडक़ पर नालियां की साफ-सफाई नहीं होने के कारण कीचड़ युक्त पानी भरा हुआ था उनको मण्डल की टीम ने लोडर की सहायता से साफ किया है। इस दौरान  हंसराज यादव, उपाध्यक्ष सांवरमल यादव, खुशीराम चौधरी, मनोज यादव, गणेश, पप्पू बैरवा, आशीष यादव, विकाश यादव, लोकेश यादव, मनराज गुर्जर, हंसराज, अजय सैन, गिर्राज यादव, छोटूलाल, चेतराम जांगिड़, कुलदीप व करण हरिजन सहित कई लोग मौजूद थे।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

k

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *