गणेश मंदिर में मनाया नंदोत्सव ।

गणेश मंदिर में मनाया नंदोत्सव ।

सिया महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को चिंतारहण गणेश मंदिर में Nandotsav आयोजित हुआ।

contens

निवाई(न्यूज़ अपना टोंक)-सिया महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को चिंतारहण गणेश मंदिर में Nandotsav आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष वैशाली गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम महिलाओं ने भगवान गणेश एवं बालगोपाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद दो महिलाएं राधा कृष्ण बनकर नंदोत्सव में पहुंची। जहां राधाकृष्ण ने महिलाओं बीच भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं तथा रास गीतों पर जमकर भक्ति नृत्य किया। इस दौरान राधा कृष्ण महिलाओं के संग भी सामूहिक रास नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर टाफियां और खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उछाल के रूप वितरित की। अंत में महिलाओं ने सामूहिक महाआरती कर प्रसाद वितरित किया। तथा नंदोत्सव पर महिलाओं को उपहार बांटे गए। इस दौरान शिमला, सावित्री, कृष्णा, आराधना, पूजा, सुनीता, पिंकी, गायत्री, राजेश देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

 

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *