पर्युषण पर्व के अन्तर्गत संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन।

पर्युषण पर्व के अन्तर्गत संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन।

पर्युषण पर्व एवं दशलक्षण धर्म तथा सुगंध दशमी महोत्सव के चलते अग्रवाल जैन मंदिर में विशुद्ध वर्धिनी महिला मण्डल के तत्वावधान में Musical Bhaktamar Stotra पाठ का आयोजन किया गया

निवाई(न्यूज़ अपना टोंक- मुनि श्री शुद्ध सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघ के आशीर्वाद से पर्युषण पर्व एवं दशलक्षण धर्म तथा सुगंध दशमी महोत्सव के चलते अग्रवाल जैन मंदिर में विशुद्ध वर्धिनी महिला मण्डल के तत्वावधान में Musical Bhaktamar Stotra पाठ का आयोजन किया गया। महिला मण्डल की मीडिया प्रभारी संजू जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संजय कुमार, नितिन जैन, चिराग जैन एवं शशी सोगानी ने भगवान आदिनाथ जी एवं शांतिनाथजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद भक्तामर पाठ का अनुष्ठान किया गया।

contents

Musical Bhaktamar Stotra
पर्युषण पर्व के अन्तर्गत संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन।

इस दौरान पिंकी कठमाणा, हेमा बनेठा, आभा सोगानी, रितु चंवरिया, रेणू भाणजा, सावित्री जैन, कविता भाणजा, ममता बोहरा, मुन्नी भाणजा, शकुंतला भाणजा, मंजू जैन, गुणमाला जैन, सुलोचना भाणजा, इन्द्रा झिलाय, सक्षम जैन, कीवी जैन सहित अनेक महिला कलाकारों ने Musical Bhaktamar Stotra पाठ एवं भजन कीर्तन आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण में संगीतमय णमोकार महामंत्र के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने रिद्धि मंत्रों से 48 दीपकों को समर्पित किया। सभी श्रद्धालुओं ने भक्तामरजी का उच्चारण करते हुए सम्यग्दर्शन सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र  के दीपक समर्पित किए।

 

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

 

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *