सामूहिक क्षमावाणी पर्व, कलाशाभिषेक में उमडे श्रद्धालु।

पहाड़ी के अर्हनाथ मंदिर में श्री दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सामूहिक क्षमावाणी पर्व (Mass Apology Festival), कलाशाभिषेक व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का अयोजन किया गया।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – पहाड़ी के अर्हनाथ मंदिर में श्री दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सामूहिक क्षमावाणी पर्व, (Mass Apology Festival) कलाशाभिषेक व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का अयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। समाज के डालू जैन व पदम सोगानी ने बताया कि क्षमावाणी पर्व को लेकर शांति मंडल विधान का आयोजन गाजे बाजे के साथ किया गया जिसमे शोभागमल सोगानी, ज्ञानचंद सोगानी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
contents
श्री चंद्रप्रभु विधान मंडल का आयोजन।
पंडित सुरेशचंद शास्त्री व तेजेंद्र जैन द्वारा मंत्रोचार से शांतिधारा एवं पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान होनहार छात्र किशन, शुयश, आदित्य, तपिश का सम्मान किया गया। इसके बाद पैर छूकर बड़ो का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे से क्षमा याचना की। श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य महावीर प्रसाद, रमेशचंद जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पारस पहाड़ी, कमल चंद, बनवारी, तारा चंद, नरेंद्र कुमार, दिनेश, विमल चंद, महेंद्र, रोशन, अनिल कुमार, मुरारी, राजू, सुशील, अजय सोगानी व पप्पू सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org