महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्राए।

महाराजा अग्रसेन जंयती(Maharaja Agrasen Jayanti) पर रविवार की सुबह अग्रवाल धर्मशाला से धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई।
इसी के साथ दो दिवसीय जयंती महोत्सव का हुआ समापन।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक)- महाराजा अग्रसेन जंयती (Maharaja Agrasen Jayanti) पर रविवार की सुबह अग्रवाल धर्मशाला से धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। महावीर पराणा व रवि अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार की सुबह 10 बजे मायला बाग स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर रथ में भगवान अग्रसेन की झांकी सजाई गई। इसके बाद बैंड बाजे के साथ अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा रवाना हुई।
contents
भैरव मंदिर शिखर पर चढ़ाया ध्वज, पैदलयात्रियों ने किए दर्शन।
शोभायात्रा में युवक आगे ध्वज लेकर चल रहे थे और महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर जयकारे लगाते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा शाही लवाजमे के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा में महिला बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा खारी कुईं, गंणगौरी बाजार, सर्राफा बाजार, चौहटी बाजार, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल होते हुए जैन अग्रवाल मंदिर पहुंची। यहां समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने अग्रसेन महाराज की महाआरती की तथा गणमान्य लोगों द्वारा भगवान अग्रसेन जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सभी ने (Maharaja Agrasen Jayanti)अग्रसेन महाराज की जीवन को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अग्रवाल समाज की ओर से कार्यक्रम में शामिल बच्चों को परितोषित देकर सम्मानित किया। शोभायात्रा में भंवरलाल अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन, विष्णु बोहरा, ताराचंद बोहरा, दिनेश गिन्दोडी, संतोष मोदी, सुनील अग्रवाल, चेतन जैन, संजय अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org