नगरपालिका मंडल निवाई दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

नगरपालिका मंडल निवाई के तत्वावधान में दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival) धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – नगरपालिका मंडल निवाई के तत्वावधान में दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival)धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। पालिका अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिले के ऐतिहासिक दशहरे के रूप में पहचाने जाने वाले दशहरे मेले को इस वर्ष ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए 51 फीट के रावण व कुंभकरण के पुतले बनवाए गए हैं। दशहरे मेले के तहत 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बडा बाजार में रावण-जटायु युद्ध होगा। इसके बाद जमात स्थित पालिका भवन से 2 बजे विजयी जुलूस रवाना होगा। जुलूस में निवाई शहर की सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं की झांकियों के साथ-साथ जयपुर से मंगवाई गई स्वचालित झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
contents
दुर्गा अष्टमी पर्व पर हुए धार्मिक अनुष्ठान और हवन।

जुलूस में दादूदयाल अखाडा जमात व हनुमान व्यायामशाला के पट्टेबाज हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चलेगेें। विजय जुलुस में हाथी, घोडे, पालकी, लवाजमा, पंजाबी बैण्ड, भांगडा, ढोल, बैण्ड, ईलेक्ट्रिक स्वचालित मनमोहक झांकिया व ताण्डव नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहेगें। विजय जुलूस में ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा भी की जाएगी। साथ ही कच्ची घोडी नृत्य व शहनाई वादक शहनाईयां बजाते हुए विशाल विजयी जुलूस के साथ शाम 5 बजे बस स्टेण्ड पर स्थित पुराने पालिका भवन पहुचेंगे। जहां बनाए गए स्वागत द्वार पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शाम 6 बजे दशहरा मैदान में अंगद-रावण संवाद आकर्षण का केन्द्र होगा।
उसके बाद रावण-कुंभकरण दहन से पूर्व दशहरा मैदान में प्रसिद्ध शोरगरों द्वारा भव्य आतिशबाजी की जाएगी। मेला स्थल पर रंग बिरंगी आतिशबाजियों का भी प्रदर्शन होगा। शाम 6:30 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ अहंकारी रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का भगवान श्रीराम द्वारा दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रताप स्टेडियम में भगवान श्रीराम का राजतिलक एवं फूलों की होली कार्यक्रम होगा व शाम 6:30 बजे बस स्टेण्ड पर भगवान श्रीराम-भरत मिलाप होगा।
इसी प्रकार 26 अक्टूबर को प्रकाश माली एण्ड पार्टी बालोतरा द्वारा वीरों की गाथा एवं देशभक्ति भजनों का आयोजन होगा। इसी प्रकार 28 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में इंडियन आइडल फैन सवाई भट्ट के सानिध्य में बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम के साथ दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival) का समापन होगा।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org