मुनि शुद्ध सागर महाराज के दीक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ भव्य नाटिका का मंचन।

निवाई(न्यूज़ अपना टोंक)-जैन मुनि श्री शुद्ध सागर जी महाराज के दीक्षा जयंती महोत्सव (Diksha Jayanti Festival) की पूर्व संध्या पर जिनवाणी महिला मंडल द्वारा जंबु स्वामी की जीवनी पर आधारित भव्य ऐतिहासिक नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश संघी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पदम लाखनपुर द्वारा भगवान सुपाश्र्वनाथ के समक्ष दीप प्रजवल्लन कर की गई। नाटिका की शुरुआत में ललिता जैन, अनुप्रिया सौगानी एवं रानू जैन द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।
contents
जैन संत शुद्ध सागर महाराज का दीक्षा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया।
तत्पश्चात राजसी वेशभूषा से सुसज्जित जिनवाणी महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा दीक्षा और वैराग्य का महत्व समझाते हुए मनोरम दृश्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जंबु कुमार का जन्म तथा शाही बारात निकाली गई जिसमें सभी दर्शक बरात में सम्मिलित हुए और भव्य तोरण किया गया। वधू पक्ष में नन्ही बालिकाओं द्वारा हल्दी मेहंदी की रस्में दिखाई गई। उसके बाद जंबू कुमार के वैराग्य आदि मनोरम दृश्यों ने वातावरण को करुणामय कर दिया।
Diksha Jayanti Festival कार्यक्रम में मंच संचालन यश जैन, जंबू कुमार के किरदार में खुशबू जैन, महाराजा महारानी संगीता संघी व सीमा शेखाटिया और रानियों के किरदार में सिंंपी पांड्या, रानू जैन, प्रीति जैन व अंजू संघी तथा खुशबू व प्रियल जैन, सपना संघी, लाडदेवी, मधु जैन, अनिता जैन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिखरचंद काला, ज्ञानचंद सौगनी, त्रिलोक हरभगतपुरा, राकेश संघी, प्रतीक संघी, विमल सौगणी, नवरत्न टोंग्या, राजेश जौला त्रिलोक राजावास, अक्षय पांड्या, सौभागमल सौगाणी आदि लोग मौजूद थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org
12 निवाई03- भव्य नाटिका का मंचन में उपस्थित लोग।