भाजपा की तीसरी सूची जारी : निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से इनको घोषित किया प्रत्याशी

निवाई विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बार फिर रामसहाय वर्मा को भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) घोषित किया है।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – निवाई विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बार फिर रामसहाय वर्मा को भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) घोषित किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वर्मा ने 2018 का विधानसभा चुनाव में निवाई विधानसभा क्षेत्र से लडा था। पार्टी ने वर्मा को दूसरी बार मौका दिया है।
Read more – अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य।
भाजपा प्रत्याशी निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से रामसहाय वर्मा होंगे।

इधर निवाई विधानसभा क्षेत्र से रामसहाय वर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टेण्ड पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और खुशी मनाई। इस अवसर पर राजेश चौधरी, रामबिलास बलाई, छत्रधारी शर्मा, एडवोकेट ओम वर्मा, जितेन्द्र विजय, करणसिंह राजावत, अंकुर गुप्ता, पार्षद बाबूलाल सैनी, हनुमान रजवास सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read more – पीएम विश्वकर्मा योजना 2023