भाजपा प्रत्याशी, रामसहाय वर्मा ने किया दर्जनों गांवों का दौरा।

भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) रामसहाय वर्मा ने दर्जनों गांवों का दौरा किया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत से राज्य में कमल का फूल खिलेगा-केपी मलिक।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) रामसहाय वर्मा ने सोमवार को दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान गांव महाराजपुरा, अलियाबाद, केथूनिया, बहकवा, बिडोली, मोहनपुरा, सुनारा, सुनारी, प्रतापपुरा, अकोडीया, बाढ़, जोधपुरिया सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान प्रधान कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) रामसहाय वर्मा के समर्थन में प्रवासी प्रभारी व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश केपी मलिक और हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक अनिल धीमान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की।
Read More – कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा ने किया पंचायत गांवों का दौरान।