भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा के समर्थन में सभा आयोजित।

भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) रामसहाय वर्मा के समर्थन में विशाल आम सभा का आयोजन।
151 किलो की माला से किया स्वागत।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – गांव दतवास में भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) रामसहाय वर्मा के समर्थन में विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलकासिंह गुर्जर ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) रामसहाय वर्मा ने मुख्य वक्ताओं को भगवान श्री राम दरबार का स्मृति चिन्ह देकर और साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 151 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य वक्ता अलकासिंह गुर्जर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में राजस्थान प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है। 5 वर्ष में महिला अत्याचार का ग्राफ बढ़ा है। किंतु कांग्रेस सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। राजस्थान प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा कि 5 वर्षों में प्रदेश के युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। प्रदेश में जमकर पेपर लीक हुए हैं। युवाओं में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भारी आक्रोश है।
Read More – बरौनी पुलिस ने अवैध बजरी खनन में लगातार दूसरे दिन सात ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया जप्त।

कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश के प्राइवेट लॉकर में करोड़ों रुपए और सोना मिल रहा है। प्रदेश भर में बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद है। प्रदेश की पुलिस सरकार के इशारे पर चलती है। किसान, गरीब, मजदूर सहित हर वर्ग के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है।
आम सभा के दौरान किरोड़ीलाल ने सिर की पगड़ी भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) रामसहाय वर्मा को पहनाई। किरोड़ी लाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष सचिन पायलट और गहलोत की लड़ाई में चले गए। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को नकारा निकम्मा कहा था। इसीलिए प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। प्रदेश की जनता भारी बहुमत से भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।
Read More – ईवीएम का डेमो दिखाकर मतदान अधिकारियों को जानकारी दी।
प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा के समर्थन में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला प्रभारी और सांसद रमेश बिधूड़ी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा, प्रधान रामअवतार लांगडी, नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, उप प्रधान दयाराम चौधरी।
देवराज गुर्जर, मदन सैनी, पंचायत समिति सदस्य मुरली मीणा, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, रामनिवास गुर्जर, रामावतार घाटी, बुधराम मीणा, सीताराम रेगर, अंकुर सालोदिया, करण सिंह, सांवरिया सोनी, बद्री नटवाड़ा, पार्षद गिरिराज जाट, नितिन छाबड़ा, मोहित जैन, जीतपाल गुर्जर, रतनदीप गुर्जर, रमाकांत शर्मा, हंसराज कसाना, मोहित जैन, वीरेंद्र गौतम, आशु गोड, टिंकू सिंह नाथावत व कमलेश सैनी सहित कई मौजूद थे।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org