रामसहाय वर्मा, भाजपा प्रत्याशी ने किया दर्जनों गांव का दौरा।

भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) रामसहाय वर्मा ने किया दर्जनों गांव का दौरा।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) रामसहाय वर्मा ने शुक्रवार को दर्जनों गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केरोद, यादव गोपालपूरा, देवपुरा, गंगापुरा, सिरोही, जीवली, भरथला, बीड, काटोली सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान सांसद सुखबीरसिंह जौनपुरिया भी भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा के जनसंपर्क में मौजूद रहे।
Read More – मतदान के लिए मतदाता आमंत्रण पत्र किए वितरित।
इस दौरान ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वही सांसद सुखबीरसिंह जौनपुरिया ने भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा के समर्थन में अधिक से अधिक मत देकर विजय बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी को गांव में कई जगह पर फूलों से तोला गया। मंडल अध्यक्ष देवराज गुर्जर ने बताया कि 19 नवंबर को राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा दतवास में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org