भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर बैठक आयोजित।

भाजपा की Parivartan Sankalp Yatra की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) -भाजपा की Parivartan Sankalp Yatra की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक मे सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना ने समिति के सभी पधादिकारियों को परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए निर्देश दिये । उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ को सभा मे लाने की जिम्मेदारी सौंपी।
contents
पीपलू में 67 वीं जिला स्तरीय योगा खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत
महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की चयन प्रक्रिया के संबंध में पूर्व तैयारी हेतु बैठक आयोजित की

इस अवसर पर यात्रा के सयोजक खेमचंद चंवरिया, प्रधान रामावतार लांगडी, नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चंवरिया, मनोज पाटनी, प्रभु बाडोलिया सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। इसी प्रकार निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में निवाई में आने वाली परिवर्तन यात्रा रैली के लिए डांगरथल मंडल क्षेत्र में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा में आने हेतु लोगों को प्रेरित किया। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने हेतु व बाइक रैली में आने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, गुन्सी अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी ,पंचायत अध्यक्ष चतुर्भुजपुरा, जयसिंह राजावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाए की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org