बछबारस पर्व पर महिलाओ ने की गाय व बछड़े की पूजा।

Bachhbaras पर्व पर महिलाओं ने परम्परागत तरीके से गाय व बछड़े की पूजा अर्चना की।
निवाई-(न्यूज़ अपना टोंक)-निवाई और गांव पराना सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को Bachhbaras पर्व पर महिलाओं ने परम्परागत तरीके से गाय व बछड़े की पूजा अर्चना की। बछ बारस पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह महिलाएं गाय व बछड़े की पूजा कर कहानी सुनती नजर आई। सोमवार की सुबह महिलाएं सज धजकर पूजा का थाल लेकर अपने घरों के बाहर गाय व बछड़े की पूजा की।
contents
निवाई में 2 दिन रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित

इस दौरान ग्वाल के तिलक लगाकर वस्त्र व अन्य सामान भेंट किए तथा गाय व बछड़े को विभिन्न प्रकार के व्यजंन खिलाकर वस्त्र ओढ़ाएं। इसके अखंड सुहाग की कामना को लेकर महिलाओं ने कहानी सुनी । महिलाएं सामुहिक रूप से मंगल गीत गाते हुए गाय बछड़े के पास पहुंची । गांव में महिलाएं ने गाय व बछड़े की पूजा की । अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया। सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा और शाम को मूंग, चने, ज्वार, मक्का व बाजारे की रोटी से व्रत खोला इस अवसर पर रीना शर्मा, खुशबू शर्मा, रिया शर्मा, राधा शर्मा कृष्ण शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org