श्री रामकथा के शुभारंभ पर आज निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा।

विश्व मंगलम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को विशाल व भव्य कलश यात्रा(A grand Kalash Yatra)निकाली जाएगी।
contents
उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की श्रद्धालुओं ने की पूजा।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) –विश्व मंगलम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को विशाल व भव्य कलश यात्रा (A grand Kalash Yatra) निकाली जाएगी। रामकथा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। संस्थान के रवि टोडवाल ने बताया कि 30 सिंतबर से 8 अक्टूबर तक श्राद्ध पक्ष में विश्व शांति व पितृ दोष निवारण हेतु श्रीराम कथा रस महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर शनिवार की सुबह आठ बजे कंकाली माता मंदिर से 711 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि मंडी में आयोजित रामकथा रस महोत्सव के दौरान संत मदनमोहन महाराज गोवर्धन द्वारा दोपहर 12.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रामकथा पर धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक विवेचना करेंगे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org