प्रदेश में दी सर्दी ने दस्तक।

प्रदेश में सर्दी (Winter) ने दी दस्तक, शहरों की तुलना में ग्रामीण अंचल में सर्दी का असर अधिक।
जयपुर (न्यूज़ अपना टोंक) – प्रदेश में सर्दी (Winter) ने दस्तक दे दी है। शहरों की तुलना में ग्रामीण अंचल में सर्दी का असर अधिक है। लोग शाम ढलने के साथ ही घरों की ओर जाने लगते हैं, राज्य में बीती रात सबसे कम तापमान प्रदेश के मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में 6 डिग्री दर्ज किया गया हैं।
Read More – प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुलाबी सर्दी का अहसास।
फतेहपुर शेखावाटी में पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। शेखावाटी अंचल में सर्दी के तेवर अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक बने हुए हैं। 7.5 डिग्री रात का तापमान सीकर में दर्ज किया गया हैं। 27 डिग्री शहर में दिन का तापमान और 13.8 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ हैं। राज्य में दिन और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org