भारतीय जनता पार्टी से राजस्थान के 15 और प्रत्याशियों की सूची जारी।

भारतीय जनता पार्टी से राजस्थान के 15 और प्रत्याशियों की सूची जारी।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने रविवार की दोपहर राजस्थान के 15 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

जयपुर (न्यूज़ अपना टोंक) –  भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने राजस्थान के 15 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है वही एक पूर्व घोषित कोलायत के प्रत्याशी को बदल गया है। और प्रदेश में 200 में से 197 उम्मीदवार भाजपा के  मैदान में आ चुके हैं। तीन सीटों का प्रत्याशी तय होना अभी बाकी है, जयपुर की जिन तीन सीटों पर भाजपा में नाम तय नहीं हैं , उन पर भाजपा ने तीनों सीटो पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।

Read More – राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023, अब अधिक वोटर घर बैठे करेंगे मतदान।

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का नाम हटाकर टिकट रवि नय्यर को मिलने की चर्चा हैं, रवि नय्यर को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, वसुंधरा राजे कैंप के बड़े सिपहसालार माने जाते हैं। वही किशनपोल और सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जो दावेदारी की रेस में शामिल ही नहीं थे।

गोपाल शर्मा सांगानेर से टिकट मांग रहे, उनको सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बनाया गया। वहीं विधानसभा क्षेत्र में किशनपोल पूर्णतः  चंद्र मोहन बटवाड़ा को टिकट दिया गया, और कांग्रेस से भाजपा में आए सुरेश मिश्रा और ज्योति खंडेलवाल को कहीं से भी टिकट नहीं मिला। ऐसा माना जा रहा था कि ज्योति को पार्टी ने किशनपोल विधानसभा से टिकट देना लगभग तय कर लिया था  लेकिन अब उनका नाम काट दिया गया।

Read More – नेपाल में आया विनाशकारी भूकंप, 6.4 मापी तीव्रता।

विधानसभा सीट बीकानेर की कोलायत से पहले पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की बहू पूनम सिंह को टिकट दिया गया हैं। लेकिन उनका टिकट निरस्त करके किसी और को उनकी जगह अंशुमान सिंह भाटी को प्रत्याशी बनाया गया। इसके अलावा अमित चौधरी हनुमानगढ़ से,  पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा सरदारशहर से,  चौंकाते हुए पार्टी ने बेरोजगार संघर्ष समिति के नेता उपेन यादव शाहपुरा से, विजय बंसल भरतपुर से ,  नीरजा अशोक शर्मा राजाखेड़ा से, अभिषेक सिंह मसूदा से , बाबू सिंह राठौड़ शेरगढ़ से, डॉ केजी पालीवाल मावली से, प्रेमचंद गोचर पीपल्दा से , प्रहलाद गुंजल कोटा उत्तर से और राधेश्याम बेरवा  बारां अटरू से ,को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया  गया है।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे– sarkariyojnaye.org

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है?

Mahatma Gandhi Nrega Yojana 2023

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *