5 ब्लॉकों में खुलेंगे महिला सुरक्षा और सलाह सेंटर

5 ब्लॉकों में खुलेंगे महिला सुरक्षा और सलाह सेंटर:(Women safety and advice centers) महिला उत्पीड़न के मामलों में पीड़िताओं को निशुल्क मिलेगा परामर्श।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक)-महिला उत्पीड़न के मामलों में पीड़िताओं को कानूनी राहत पहुंचाने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में महिला सुरक्षा और सलाह केंद्र (Women safety and advice centers) खुलना शुरू हो गया है। पहले चरण में पांच ब्लॉक में ये केंद्र खुलेंगे हैं। इसी के साथ यहां महिला उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को निशुल्क सलाह मिलना शुरू हो गया है।
contents
नीति आयोग द्वारा संकल्प सप्ताह का आयोजन।
निवाई में शिव शिक्षा समिति रानोली, जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस थाना निवाई में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खुल गया है। इसका उद्घाटन वृत्ताधिकारी कृतिका यादव (प्रशिक्षु आरपीएस) द्वारा किया गया। संस्था सचिव डॉ. शिवजीराम यादव ने बताया कि वर्ष 2023-2024 की बजट घोषणा संख्या 325 की अनुपालना में राजस्थान के समस्त पुलिस सर्किलों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र खोले जाएंगे।
इसी के तहत टोंक जिले में भी निवाई, मालपुरा, देवली, उनियारा और पीपलू में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इस दौरान वृत्ताधिकारी कृतिका यादव ने बताया कि इस केन्द्र के संचालन से महिला उत्पीड़न के मामलों का निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान शिव शिक्षा समिति से परियोजना अधिकारी पूनम जोनवाल, निसार अहमद, राहुल गजरा, साजिया परवीन और थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org