असत्य पर सत्य की हुई जीत,रंगीनी आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन।

असत्य पर सत्य की हुई जीत,रंगीनी आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन।

असत्य पर सत्य (Truth On False) की विजय के प्रतीक दशहरा मेला को देखने के लिए दशहरा मैदान में हजारों लोगों की भीड उमड पडी।

निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – असत्य पर सत्य (Truth On False) की विजय के प्रतीक दशहरा मेला को देखने के लिए दशहरा मैदान में हजारों लोगों की भीड उमड पडी। ऐतिहासिक विशाल दशहरे मेले में 51 फीट ऊंचे रावण व कुंभकरण के पुतलों का भगवान श्रीराम ने तीर से दहन किया। इससे पूर्व सुप्रसिद्व आतिशबाजों द्वारा खुले आसमान में आतिशबाजी की छटाएं बिखेरी। बस स्टेंड पर नगरपालिका के पुराने भवन के समीप विशाल स्वागत द्वार से पुष्प वर्षा कर भगवान राम के विजयी जुलूस का स्वागत किया गया। स्वागत द्वार पर उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा घोष बैण्ड बजाकर भगवान श्रीराम के विजय जुलुस का अभिनन्दन किया।

contents

 Truth On False
भगवान राम के विजय जुलूस में उमडा सैलाब।

दशहरा मैदान में अंगद-रावण संवाद का भव्य मंचन हुआ।

दशहरा महोत्सव को लेकर विजय जुलुस से पूर्व दोपहर में बडा बाजार में रावण-जटायु युद्ध का मंचन हुआ। पुतला दहन से पूर्व दशहरा मैदान में अंगद-रावण संवाद का भव्य मंचन हुआ। भगवान श्रीराम का विजय जुलूस गणगौरी बाजार से करीब 3 बजे आकर्षक झांकियों के साथ रवाना हुआ। जुुलूस में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण हाथी पर सवार होकर चल रहे थे। जुलूस में दादूदयाल अखाडा जमात व हनुमान व्यायामशाला के पट्टेबाजों ने कई हैरतंगेज करतब दिखाए। जुलुस में स्ट्रीट कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

जुलूस के आगे ऊंट पर सवार तोपची तोप चलाते हुए चल रहा था। भगवान भोले शंकर का ताण्डव नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। विजय जुलूस में ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। साथ ही कच्ची घोडी नृत्य व शहनाई वादक शहनाईयां बजाते हुए चल रहे थे एवं पंजाबी कलाकारों ने पंजाबी बेंड से लोगों का अभिनन्दन किया। जुलूस करीब 5 बजे बस स्टेण्ड पर स्थित पालिका भवन के समीप पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी व उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया ने भगवान श्रीरामजी की भव्य आरती कर अतिथियों का राजस्थानी परम्परा के अनुरूप चुनरी का साफा बंधवाकर स्वागत किया। जुलूस में धार्मिक सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त करीब तीन दर्जन से भी अधिक निजी-शिक्षण संस्थाओं की आकर्षक झांकियां शामिल थी।

Truth On False
भगवान राम के विजय जुलूस पर सजाई गई झांकी

विजय जुलुस में शामिल हुई विभिन्न झांकिया।

दशहरे मेले पर शहर की निजी शिक्षण संस्थाओं व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। जिनमें प्रमुख रूप से भारत माता, हनुमानजी के कंधों पर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण, राक्षसी सुरसा के मुंह से निकलते हनुमान, राम-लक्ष्मण, राधा कृष्ण, रावण भक्ति झांकी, अहिल्या उद्धार, पुष्पक विमान में रावण द्वारा सीता हरण, बाबा अमरनाथ, महिषासुर वध, हनुमान भक्ति, अशोक वाटिका में माता सीता के साथ हनुमानजी, भूतेश्वर महादेव, माता कंकाली की झांकी, शंकर भगवान की झांकी, हनुमानजी संजीवन पर्वत लाते हुए, केवट प्रसंग, रावण द्वारा तपस्या, श्याम बाबा व मीन भगवान की झांकी, तेजाजी महाराज की झांकी, वानर सेना, भगवान शिवशंकर की बारात में देवी-देवता व भूत-प्रेत सहित कई झांकियां निकाली गई।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरियां, महावीर पराणा, पारस पहाडी, नितिश बरवाडा, गिर्राज जाट, लालचन्द सैनी, पार्षद परसराम कुमावत, भानु कुमावत, विनोद जायसवाल, संजय रेगर, रमेश सैनी, कमलेश किराड, विजय शर्मा, छत्रधारी शर्मा, पवन गुरूजी, सियाराम शर्मा, पवन वर्मा, हेमन्त बटावती, संजय पारीक, रामबाबू पारीक व राम शर्मा सहित कई पार्षद व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है?

Spread the love
Avatar

Vimal Jola

विमल जौला निवाई शहर के न्यूज़ रिपोर्टर है। जिनका मुख्य उद्देश्य निवाई तहसील के आस पास की सभी खबरों को जन जन तक पहुंचाना एवं जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अपने आस पास की ख़बरों, लेखों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8104889200, 9251566935

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *