आज का राशिफल 02 नवंबर, गुरुवार।

राशिफल (न्यूज़ अपना टोंक) – आज के राशिफल (Today’s Horoscope) के अनुसार, आज यानी 02 नवंबर, गुरुवार का यह दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को मौसम के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ राशियों के आज धन लाभ के योग बन रहे हैं।
पढ़िए आज का राशिफल।
मेष – दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिंता बनेगी। पुराने रोग उभर सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा, लाभ की स्थिति बनेगी। आय उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग का उत्तम समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष – दिन सावधानी से व्यतीत करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। यात्रा योग है। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। वाणी पर संयम रखें। राजकीय मामले पक्ष में होंगे। न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, छोटे भाई व मित्रों से विवाद संभव।
मिथुन – आय के साधन बढ़ेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयोग रहेगा । गुरू के आशीर्वाद से काम बनेंगे। संतान को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। व्यापारिक यात्राओं का योग।
contents
पूनम सोनी को प्रदेश विधिक सलाहकार पद पर नियुक्त किया।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, पूर्व IPS मीरा बोरवंकर का खुलासा।
कर्क – दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। वाहन चोरी का योग है, सावधानी बरतें। व्यापार में हानि की संभावना है। सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें, आय बढेगी।
सिंह – दिन अनुकूल रहेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका धन प्राप्त होगा । पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या – दिन उत्तम है। मनवांचित सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें।
तुला – दिन अच्छा है। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा लेकिन सफल नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक – समय ठीक नहीं है। धन हानि की संभावना है। व्यापार में वृद्धि के प्रयासों में रूकावट आने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भागदौड का समय है, मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें, उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है।
contents
विधानसभा चुनाव 2023, भाजपा-कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवार घोषित।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य।
धनु – रूका पैसा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।
मकर – दिन उत्तम है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना। ससुराल से लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग है।
कुंभ – पुराने रोगों से निजात मिलेगी। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। आय बढने से मन प्रसन्न रहेगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।
मीन – चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। अधीनस्थों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org