रावण दहन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को रावण दहन कार्यक्रम (Ravan Dahan Program) आयोजित हुआ।
पीपलू (न्यूज़ अपना टोंक) – संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को रावण दहन कार्यक्रम (Ravan Dahan Program) आयोजित हुआ। निदेशक दिनेश चौधरी, प्रधानाचार्य शिवानी सिंह, मैनेजर राजकुमार चौधरी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीएन शर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। छोटे-छोटे बच्चों ने रामायण से संबंधित पात्रों का सजीव अभिनय किया। जिसमें बच्चों ने राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, विभीषण आदि के किरदार निभाए।
contents
रंगोली तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन।
राम बने बालक ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन कार्यक्रम (Ravan Dahan Program) से पहले निदेशक दिनेश चौधरी ने रावण के चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की रावण के अंदर बुराईयां ही नहीं थी अपितु अनेक अच्छाईयां भी थी। रावण एक बहुत बड़ा विद्वान था। उसका जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था। उसके बाद भी वह अपने बुरे कर्मों की वजह से भगवान श्री राम के हाथों मारा गया। इसलिए हमें जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। रावण दहन बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल कॉलेज के सभी स्टाफ के साथ छात्र-छात्राए भी उपस्थित रहें।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023