कंकाली माताजी के मंदिर में महिला मंडल द्वारा किया सत्संग कार्यक्रम आयोजित।

कंकाली माताजी के मंदिर में महिला मंडल द्वारा किया सत्संग कार्यक्रम आयोजित।

कंकाली माता मंदिर में अबिंका ग्रुप द्वारा सत्संग कार्यक्रम (Satsang Program) आयोजित किया गया।

निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – कंकाली माता मंदिर में अबिंका ग्रुप द्वारा सत्संग कार्यक्रम (satsang program) आयोजित किया गया। अंबिका ग्रुप की अध्यक्ष कौशल्य शर्मा और दीपिका सोनी ने बताया कि नवरात्रों पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबिका ग्रुप महिला मंडल द्वारा सत्संग कार्यक्रम (satsang program) आयोजित किया गया। इस दौरान महिला मंडल द्वारा कंकाली माता की विशेष मनमोहक झांकी, पूजा अर्चना, 1100 कन्याओं को भोजन, फूल होली सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

contents

नवरात्रों की अष्टमी को अर्धरात्रि से नवमी व दशमी को प्रात: 10 बजे तक ही होते है चमत्कारी नारियल के दर्शन।

उन्होंने बताया कि शनिवार अंबिका ग्रुप द्वारा कन्याओं को नौ देवी का रूप से सजाया गया। शक्तिपीठ परिवार के अध्यक्ष शंकर सोनी ने बताया कि महाअष्टमी पर्व कल मंदिर परिसर में 3100 दीपो के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में नवरात्रि पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां कंकाली के दर्शन करने मंदिर परिसर में पहुंचते हैं।

वही प्रतिदिन 1100 कन्याओं को भोजन कराया जाता है। जिले सहित प्रदेश भर से मां कंकाली माता मंदिर में पदयात्रा पहुंचती है। विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अंबिका ग्रुप की सुनीता चौधरी, संतोष सोनी, सीमा अग्रवाल, पार्वती खंडेलवाल, शकुंतला पारीक, लीला शर्मा, अनीता भांजा, मंजू नाटाणी, ममता गुप्ता व पिंकी शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है

Spread the love
Avatar

Vimal Jola

विमल जौला निवाई शहर के न्यूज़ रिपोर्टर है। जिनका मुख्य उद्देश्य निवाई तहसील के आस पास की सभी खबरों को जन जन तक पहुंचाना एवं जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अपने आस पास की ख़बरों, लेखों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 8104889200, 9251566935

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *