महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिला मतदान अधिकारियों की भूमिकाएं महत्वपूर्ण- रविकांत सिंह।

महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिला मतदान अधिकारियों की भूमिकाएं महत्वपूर्ण- रविकांत सिंह।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं द्वियांग मतदाताओं के चुनाव हेतु महिला मतदान अधिकारियों (Female Polling Officers) का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

महिला मतदान अधिकारियों को दी चुनाव प्रक्रियां की जानकारियां।

निवाई (न्यूज़ अपना टोंक) – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं द्वियांग मतदाताओं के चुनाव हेतु महिला मतदान अधिकारियों (Female Polling Officers) का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने कहा कि महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिला मतदान अधिकारियों की भूमिकाएं महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता अपनी मजबूरियां, अपनी आवश्यकताएं व समस्याएं महिला मतदान अधिकारी को ही अवगत करवा सकती हैं। उन्होंने आहवान किया कि महिलाएं भी निर्भिक होकर निष्पक्ष मतदान करें। जिसके के लिए महिला मतदान अधिकारी (Female Polling Officers)अपनी कतृव्यनिष्ठा व इमानदारी से महिला मतदाताओं का सहयोग करें।

contents

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता रैली निकाली, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्काउट गाइड ने बनाई मानव श्ऱृंखला।

उनकों इवीएम मशीन एवं मतदान प्रक्रियां की जानकारी देवें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्र में बिजली, पानीशौंचालय सहित सभी प्रकार की मुलभुत सुविधाए होना आवश्यक हैं। यदि किसी भी मतदान केन्द्र पर कोई असुविधाएं हो तो उसके बारें में कंट्रोलरूम पर सूचना दे। रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि राजस्थान में चुनाव आयोग ने पहली बार महिला मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओ के लिए मतदान करने हेतु अलग से विशेष मतदान केन्द्र बनाने के आदेश दिए है।

उन्होंने बताया कि निवाई विधान सभा क्षेत्र में भी आठ महिला मतदान केन्द्र तथा एक द्वियांग केन्द्र बनाए गए है। इन केन्द्रों पर चुनाव करने हेतु महिला मतदान अधिकारियो (Female Polling Officers) का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। दक्ष प्रशिक्षक त्रिलोकचंद जैनदेवकीनन्दन गौतम ने महिला मतदान अधिकारियो को ईवीएम से लेकर चुनाव सम्पन्न करवाने की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुराधा वर्मा, कृतिका शर्मा, मिनाक्षी गौणावत, कुसुम कोशिक, लीना विजय व श्वेता नागर सहित कई महिला मतदान अधिकारी मौजूद थे।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

Spread the love
Shailendra Jain

Shailendra Jain

Reporter & Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9667413711

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *