मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने दो किलोग्राम कोकीन किया जब्त।

NCB ने मादक पदार्थ की तस्करी, दो किलोग्राम कोकीन (Cocaine) किया जब्त जिनकी कीमत 15 करोड़ हैं।
मुंबई ( न्यूज़ अपना टोंक) – मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करके मुंबई में स्थित एक होटल में ठहरा था। उस व्यक्ति के पास से दो किलोग्राम कोकीन (Cocaine) जब्त किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। जानकारी के अनुसार यह एक महिला को मादक पदार्थ की खेप तंजानिया मिलने वाली थी। व दिल्ली से इस महिला को गिरफ्तार किया गया। और जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 15 करोड़ रुपये है।
Read More – गर्लफ्रैंड से बात की तो साथी ने काट डाली उंगली।
जाम्बिया का युवक होटल में छुपा था उन्होंने बताया हैं कि विशिष्ट सूचना के आधार पर, NCB मुंबई की टीम ने एक होटल में छापेमारी की थी। और जाम्बिया के एक नागरिक एलए गिलमोर को पकड़ लिया हैं। जानकारी के अनुसार एलए गिलमोर मादक पदार्थ को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करता था। यह लुसाका से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा गया था। विमान से मुंबई पहुंचने के बाद वह एक होटल में रुका था। अधिकारी ने बताया हैं कि उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही NCB की टीम ने होटल में उसके कमरे में तलाशी ली हैं। उन्हें एक बैग में दो किलोग्राम वजन वाले कोकीन (Cocaine) के दो पैकेट मिले हैं।
इसके बाद मुंबई से मादक पदार्थ रोधी एजेंसी की टीम राष्ट्रीय राजधानी पहुंची जहां पर उन्होंने आपूर्ति के लिए निर्दिष्ट क्षेत्र पर नजर रखी थी। अधिकारी ने बताया हैं कि एम आर ऑगस्टिनो नाम की एक तंजानियाई महिला को गिलमोर से खेप प्राप्त करनी थी व इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जांच के दौरान पाया गया हैं कि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का दायरा मुंबई, दिल्ली, गोवा और बेंगलुरु सहित कई शहरों तक विस्तृत है।
Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org