चुनाव के समय कांग्रेस लोगों से करती है, झूठे वादे-मोदी जी।

चुनाव के समय कांग्रेस लोगों से करती है, झूठे वादे-मोदी जी।

चुनाव के समय झूठे वादे (False Promises),करने वाली कांग्रेस लोगों से करती है नफरत – मोदी।

भोपाल (न्यूज़ अपना टोंक) – चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झूठे वादे (False Promises) करनी वाली कांग्रेस मध्य प्रदेश के लोगों से नफरत करती है। इसीलिए पार्टी ने सत्ता में आते ही गरीब कल्याण योजनाओं पर ताला लगा दिया। मोदी मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा हैं कि इस बार प्रदेश के चुनाव में भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बन रहा है और यहां लोगों के बीच भाजपा का अछ्वुत भरोसा दिख रहा है।

Read More – कर्नाटक में व्यक्ति की हत्या सात लोग गिरफ्तार।

चुनावों का दिल्ली में बैठ कर हिसाब किताब लगाने वाले इसका आंकलन नहीं कर पाएंगे व उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी आंधी चली है कि जिसमे कांग्रेस उखड़ जाएगी। और सबसे बड़ी बात हैं कि भाजपा की जीत की जिम्मेदारी महिलाओं ने ली है। मोदी ने कहा कि चुनाव के समय झूठे वादे (False Promises) करनी वाली कांग्रेस प्रदेश के लोगों से नफरत करती है। जैसे ही मौका मिला, गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस की सरकार के समय केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना शुरु की, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी तत्कालीन राज्य सरकार ने लाभार्थी किसानों की जानकारी केंद्र का नहीं दी।

Read More – सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए यहाँ देखे – sarkariyojnaye.org

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *