अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया।

सिकोईडिकोंन संस्था के द्वारा ठाकुर गणपतसिंह बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूण्डिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) मनाया।
निवाई (न्यूज़ अपना टोंक)-सिकोईडिकोंन संस्था के द्वारा ठाकुर गणपतसिंह बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूण्डिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) मनाया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरज्ञान गुर्जर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस संयुक्त राष्ट्र नद द्वारा मान्यता प्राप्त है यह दिन समानता और लड़कियों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से मनाया जाता है। जिसको लेकर बाल विवाह पर अभियान चलाया जा रहा है इसके अन्तर्गत बाल विवाह के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
contents
आशान्वित ब्लॉक पीपलू में संकल्प सप्ताह का समापन।
प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा ने बताया कि बाल विवाह करना कानूनी अपराध है। इस दौरान उन्होंने दहेज प्रथा, भूर्ण हत्या, यौन शौषण के बारे में भी जानकारी दी। शाखा प्रभारी अनिता शर्मा, देवेन्द्र कुमार, चन्दनसिंह, रिजुविदीन अहमद, जगदीशप्रसाद, अर्जुनलाल शर्मा, रामकरण गुर्जर, रश्मि गुप्ता, सोनिया अग्रवाल, गरिमा तिवाड़ी व समता जैन ने बालक बालिकाओ को समाजिक बुराईयों के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया।
यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org