सर्व धर्म सभा का हुआ आयोजन।

सर्व धर्म सभा का हुआ आयोजन।

गांधी पार्क में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा गांधी जयंती पर धर्म सभा (Religious Meeting) का आयोजन किया गया।

गांधी जी का भारत की स्वतंत्रता में अहम योगदान-महावीर पराणा।

निवाई (न्यूज़ अपना टोंक)-गांधी पार्क में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा गांधी जयंती पर धर्म सभा (Religious meeting) का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक महावीरप्रसाद पराणा ने बताया कि आज देशभर व प्रदेशभर में 154 वीं गांधी जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर गांव में हुआ था। गांधी जी का भारत की स्वतंत्रता में काफी अहम योगदान था। गांधीजी हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलते थे।

contents

गांधी जयंती पर श्रम दान कर नौनिहालों ने लिया स्वच्छता का संकल्प।

Religious Meeting
गांधी पार्क में गांधी जयंती पर आयोजित धर्म सभा (Religious Meeting) में श्रद्धांजली देते हुए कार्यकर्ता।

वह लोगों से आशा करते थे कि वह भी अहिंसा का रास्ता अपने जीवन में अपनाएं।उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए गए सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजली है। सह संयोजक एडवोकेट बनवारीलाल यादव ने बताया कि सर्वधर्म सभा (Religious Meeting) में कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के बालकों द्वारा नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, एडवोकेट सतीश शर्मा, पवन बोहरा, पवन सांवलिया, राजेश भट्ट, संजय कावट, राजेन्द्र चौधरी, नगरपालिका आरआई मनीष गौर, बाबूलाल पंडा व प्रधानाचार्य देवेन्द्रपाल चौधरी सहित कई कर्मचारी व कार्यकर्ता मौजूद थे

इसी प्रकार राहोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गाँधी जयंती पर गाँधी दर्शन पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई।महात्मा गाँधी जीवन दर्शन पुस्तकालय प्रभारी मनोज कुमार पीपलीवाल ने बताया कि महात्मा गाँधी जीवन दर्शन से सम्बन्धित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. योगेन्द्रसिंह नरूका ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉ. नरूका ने कहा कि सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सत्याग्रह और उनका महत्व गांधीवादी दर्शन का निर्माण करते हैं और यह गांधीवादी विचार के चार स्तंभ हैं। इस अवसर पर स्काउट गाइड के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य मुकेशकुमार मीना, गुलाबचन्द वर्मा, गौरीशंकर चौधरी, जयनारायण मीना, संजय व्यास, लोकेश चौधरी, गोविंद हाथीवाल, चन्दा लाटा सहित कई लोग मौजूद थे।

 Religious Meeting
गांधी पार्क में गांधी जयंती पर आयोजित धर्म सभा (Religious Meeting) में श्रद्धांजली देते हुए कार्यकर्ता।

इसी प्रकार रजवास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बच्चों व स्टॉफ  द्वारा स्कूल परिसर सहित भवन व गार्डन मे श्रमदान करके दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। इस अवसर पर रमेशकुमार जाट, प्रेम प्रकाश शर्मा, पुलकित पारीक, राजेश सोनी, गजानंद शर्मा, रामसहाय जाट, श्रवणलाल जाट सहित कई लोग थे। इसी प्रकार गांधीपार्क में भाजपा के कार्यकर्ता मनोजकुमार जैन पाटनी, सीताराम रैगर, मांगीलाल रैगर, रामप्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंकर सैनी, रतनदीप गुर्जर, जितेंद्र कुमार जैन, शिवराज जैन, मख्खन परिडवाल व नंदलाल गुर्जर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गांधी जयंती पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजली दी।

यहाँ पर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

 

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *