प्रियंका गांधी वाड्रा की होगी आने वाली कांग्रेस सरकार

प्रियंका गांधी वाड्रा की होगी आने वाली कांग्रेस सरकार

Priyanka Gandhi Vadra को साफा पहनाकर राजस्थान परम्परा अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने किया स्वागत।

विधायक प्रशंात बैरवा ने Priyanka Gandhi Vadra को पेटिंग देकर किया अभिनन्दन

निवाई-(न्यूज़ अपना टोंक) कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra की जनसभा में जयपुर, अजमेर, सवाईमाधोपुर व टोंक सहित आसपास के अन्य जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा में पहुंचे कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए एलईडी लगाई गई थी जिससे लोगों को सीधे प्रियंका गांधी को आसानी से देखने एवं सुनने में सुविधा हुई। संबोधन से पूर्व प्रियंका गांधी ने जोधपुरिया की जय, डिग्गी की जय, धन्ना भगत एवं अन्नपूर्णा गणेशजी की जय से संबोधन करके शुरूआत की। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।

contents-

केजरीवाल ने दी राजस्थान वालो को काम की गारंटी ।

 

Priyanka Gandhi Vadra-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंच पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  से गुप्तगु करते हुए

इस दौरान प्रियंका गांधी विकलांगों को तिपहिया वाहन स्कूटी का वितरण किया। जन सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि गांधी पारिवार ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजना लाकर लाभ दिया है। जिसका फायदा आप सबको मिल रहा है। इस दौरान जनसभा में जनता ने सचिन पायलट व अशोक गहलोत जिन्दाबाद के नारे लगाए । इस दौरान सभा में मौजूद सचिन पायलट के समर्थकों ने सभा के बीच-बीच में सचिन पायलट आई लव यू के नारे लगाए । इस पर अशोक गहलोत के समर्थकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में जमकर नारे बाजी की। इससे कांग्रेस की फूट साफ नजर आइ।

यहाँ पर सभी सरकारी योजनाए की जानकारी देखे-sarkariyojnaye.org

Priyanka Gandhi Vadra
जनसभा के बाद झिलाय रोड पर लगा हुआ जाम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनियों को अवलोकन किया। सभा क्षेत्र पर मिशन 2023 की प्रदर्शनी, सहकारिता विभाग प्रदर्शनी, इन्दिरा रसोई घर प्रदर्शनी, महंगाई राहत केम्प प्रदर्शनी का अलोकन किया। सभा के समापन होते ही प्रियंका गांधी को रवाना हो जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस महसूस की। सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच पर राजस्थानी परम्परा अनुसार प्रियंका गांधी को साफा पहनाकर स्वागत किया एवं विधायक प्रशांत बैरवा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उनकी पेटिंग भेंट करके अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा प्रभारी अमृता राठौड, सीपी जोशी, बीडी कल्ला, नमोनारायण मीणा, हरिश मीणा, बानमानवास विधायक मीणा सहित कई मंत्री, विधायक एवं कांग्रेस के आला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Spread the love
Avatar

Surendra Jain

Chief Editor @ApnaTonk Call for any enquiry or advertisement : 9214928280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *